
गुरुवार को उत्तराभद्रपद और रेवती नक्षत्र होने से छत्र एवं मित्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। वहीं सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से सुकर्म नाम के शुभ योग में दिन की शुरुआत हो रही है। इसके बाद धृति नाम का एक और शुभ योग भी रहेगा। दिन के शुरुआती समय में पूर्ण तिथि का होना भी शुभ है और गुरुवार भी शुभ दिन है। इस तरह तिथि, ग्रह-नक्षत्र और वार के संयोग से पूरा दिन शुभ रहेगा। इसलिए महत्वपूर्ण और मांगलिक काम करने के लिए समय अच्छा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vqc5Ew
via
No comments:
Post a Comment