Wednesday, 1 August 2018

टी-20 ब्लास्ट: गुप्टिल ने 35 गेंद में शतक लगाया, इंग्लिश लीग की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने इंग्लैंड के टी-20 ब्लास्ट में वूस्टरशायर की ओर खेलते हुए 35 गेंद में शतक लगाया। गुप्टिल ने इंग्लिश टी-20 लीग में नॉर्थेम्पटनशायर के खिलाफ 38 गेंद में 7 छक्के और 12 चौके की मदद से 102 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 268.42 का रहा। गुप्टिल के इस शतक से वूस्टरशायर ने 188 रन के लक्ष्य को 1 विकेट के नुकसान पर 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। गुप्टिल के साथ जोए क्लार्क ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद में 61 रन बनाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vd6kKl
via

No comments:

SONI SERIES UPDATES

छत्तीसगढ़ टीम ने जीता 14 स्वर्ण पदक 5 रजत पदक कसया पदक 7 छत्तीसगढ़ टीम 2 विजेता रहा

My Ambikapur News 19 वी राष्टीय मतसोगी प्रतियोगिता चंडीगढ़ पंजाब में छत्तीसगढ़ राज्य टीम ने विजय प्राप्त दूसरे  स्थान पे छत्तीसगढ़ राज्य मतस...

SONI SERIES OF POPULAR POST IN ALL TIME