
जालौन. जनपद के संधी गांव में अज्ञात लोगों द्वारा की गई फायरिंग में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें इलाज के दौरान एक महिला सहित 2 की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों की हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है। वही, घटना की जानकारी मिलने के बाद झांसी रेंज के डीआईजी के साथ जालौन के एसपी और आला अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गये। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LQtWP6
via
No comments:
Post a Comment