जिस लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन उतरा था, उसकी सर्विस लेन धंसने से 50 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार
उत्तरप्रदेश में बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन 50 फीट धंस गई। इसकी चपेट में एक कार आ गई। कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। हादसा आगरा के डौकी क्षेत्र में वाजिदपुर पुलिया पर हुआ। यह एक्सप्रेस-वे अखिलेश यादव सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसके उद्घाटन के दौरान यहां फाइटर प्लेन को उतारा गया था।
No comments:
Post a Comment