
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में आल इंडिया मेडिकल साइंस(एम्स) में शाम 5.05 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर अभिनेता शाहरुख खान ने भी दुख जताया है। उनके निधन पर दुख जताते हुए अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि देश ने एक बड़ा नेता खोया है। उन्होंने अपनी और अटल जी की यादों को मीडिया से साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अटल जी के कहने पर उनके द्वारा लिखी एक कविता पर बने वीडियो में काम किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Bp2Zya
via
No comments:
Post a Comment