मुंबई: बीएमसी ने नील आर्मस्ट्रांग को दे दी बकरा कुर्बानी की इजाजत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए अनुमति को लेकर मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) द्वारा बनाई गई ऑनलाइन व्यवस्था इस कदर हास्यस्पद बन गई है कि इसके जरिए अन्तरिक्ष वैज्ञानिक नील आर्म्स स्ट्रांग को भी कुर्बानी की अनुमति दे दी गई। बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने यह मामला आने के बाद कोर्ट ने इस रवैए पर कड़ी नाराजगी जताई है।
No comments:
Post a Comment