अटलजी को देखने दिल्ली रवाना हुए योगी, वाजपेयी को याद कर रो पड़े दिनेश शर्मा; लोग मंदिरों में कर रहे पूजा पाठ
लखनऊ. भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और अटलजी को देखने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अटलजी के बीमार होने की खबर सुनते ही रोने लगे और कहा, उनके बीमार स्वास्थ्य की खबर ने मुझे दुखी किया है। वह हमेशा मेरे लिए एक प्रेरणा और मार्गदर्शक रहे हैं।
No comments:
Post a Comment