Friday, 17 July 2020

हेमंत सोरेन को धमकी भरा मेल, FIR दर्ज Soni series

रवि सिन्हा, रांचीझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। रांची के साइबर थाने में धमकी भरे मेल को लेकर मामला दर्ज किया गया है। ई-मेल कहां से आया, किसने भेजा, इसकी जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। इसके साथ ही सीआईडी की टीम भी भेजे गए मेल की जांच कर रही है। धमकी भरे मेल का आईपी एड्रेस जांच टीम ने खोज लिया है। इसी के आधार मेल भेजने वालों की तलाश की जा रही है।धमकी भरे मेल पर क्या बोले सीएम सोरेनसीएम हेमंत सोरेन को भेजे गए धमकी भरे मेल को लेकर खुद मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसी बातें मेरे संज्ञान में लाई गई है कि मुझे धमकी भरा मेल आया है। लेकिन हम अपना काम करेंगे। शायद हमारे कामों से किसी को तकलीफ हो रही है तो ये उनकी सोच हो सकती है। लेकिन हम अपने कदमों को नहीं रोकेंगे हैं। हम लोगों के लिए लगातार चलते रहेंगे बिना रुके बिना थके।इसे भी पढ़ें:- Covid-19: झारखंड आने वालों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा, आदेश जारीधमकी भरे मेल को एफआईआर दर्जदूसरी ओर मुख्यमंत्री सोरेन को ई-मेल के जरिए धमकी दिए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर ऐसी हरकत की गई है। प्रदेश सरकार इस पूरे मामले की जांच कराएगी। इस मामले में जिसका भी हाथ होगा उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

from The Navbharattimes https://ift.tt/32wmalw
via

No comments:

SONI SERIES UPDATES

छत्तीसगढ़ टीम ने जीता 14 स्वर्ण पदक 5 रजत पदक कसया पदक 7 छत्तीसगढ़ टीम 2 विजेता रहा

My Ambikapur News 19 वी राष्टीय मतसोगी प्रतियोगिता चंडीगढ़ पंजाब में छत्तीसगढ़ राज्य टीम ने विजय प्राप्त दूसरे  स्थान पे छत्तीसगढ़ राज्य मतस...

SONI SERIES OF POPULAR POST IN ALL TIME