Thursday, 12 November 2020

हाफिद सईद को झटका, जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 32 साल की कैद

लाहौर पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रवक्ता को आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में 32 साल कैद की सजा सुनाई है। जमात -उद-दावा (जेयूडी) मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद का आतंकवादी संगठन है। आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने बुधवार को यहां सईद के बहनोई सहित जेयूडी के तीन सदस्यों को आतंकवाद के वित्तपोषण मामलों में दोषी ठहराया। अदालत के एक अधिकारी ने कहा, ‘एटीसी के न्यायाधीश एजाज अहमद बुत्तार ने जेयूडी के प्रवक्ता याहया मुजाहिद को दो मामलों में 32 साल की सजा सुनाई। वहीं प्रफेसर जफर इकबाल और प्रफेसर हाफिज अब्दुल रहमान मक्की (सईद का बहनोई) को दो मामलों में क्रमश: 16 और एक साल कैद की सजा सुनाई है।’ उन्होंने बताया कि संगठन के दो अन्य सदस्य अब्दुल सलाम बिन मुहम्मद और लुकमान शाह को आतंकवाद के वित्तपोषण संबंधी अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया है। अदालत ने अभियोजन पक्ष को 16 नवम्बर को अपने गवाह पेश करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के समय संदिग्ध कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में मौजूद थे और इस दौरान मीडिया को अदालत परिसर में जाने की अनुमति नहीं थी।


from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/3powSmT
via

No comments:

SONI SERIES UPDATES

छत्तीसगढ़ टीम ने जीता 14 स्वर्ण पदक 5 रजत पदक कसया पदक 7 छत्तीसगढ़ टीम 2 विजेता रहा

My Ambikapur News 19 वी राष्टीय मतसोगी प्रतियोगिता चंडीगढ़ पंजाब में छत्तीसगढ़ राज्य टीम ने विजय प्राप्त दूसरे  स्थान पे छत्तीसगढ़ राज्य मतस...

SONI SERIES OF POPULAR POST IN ALL TIME