Friday, 13 November 2020

'संघर्ष विराम उल्लंघन' को लेकर पाकिस्तान ने भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 13 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कथित संघर्ष विराम उल्लंघन पर विरोध दर्ज कराने के लिये शुक्रवार को यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को रखचिकरी और खंजार सेक्टरों में ''ताबड़तोड़ और बिना उकसावे'' की गोलीबारी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय पक्ष को 2003 की संघर्ष विराम सहमति का सम्मान करना और संघर्ष विराम तथा इस प्रकार की अन्य घटनाओं की जांच करनी चाहिये। साथ ही उसे नियंत्रण रेखा तथा दोनों देशों की सीमा पर शांति कायम रखनी चाहिये।


from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/35pKlmE
via

No comments:

SONI SERIES UPDATES

छत्तीसगढ़ टीम ने जीता 14 स्वर्ण पदक 5 रजत पदक कसया पदक 7 छत्तीसगढ़ टीम 2 विजेता रहा

My Ambikapur News 19 वी राष्टीय मतसोगी प्रतियोगिता चंडीगढ़ पंजाब में छत्तीसगढ़ राज्य टीम ने विजय प्राप्त दूसरे  स्थान पे छत्तीसगढ़ राज्य मतस...

SONI SERIES OF POPULAR POST IN ALL TIME