Friday, 17 April 2020

सऊदी में स्पेन के डांसर पर अटैक, अलकायदा आतंकी को दी गई फांसी

रियाद सऊदी अरब में पिछले साल स्पेन के तीन डांसर पर चाकू से हमला करने वाले हमलावर को गुरुवार को फांसी दे दी गई। रूढ़िवादी समाज वाला सऊदी अब आधुनिकीकरण को अपना रहा है जहां धार्मिक नेताओं ने दशकों तक मनोरंजन पर प्रतिबंध लगा रखा था। इसी के तहत यहां हाल ही में एंटरटेनमेंट अथॉरिटी की स्थापना की गई है जिसने नवंबर में फेस्टिवल का आयोजन किया था। इसी दौरान थियेटर ग्रुप के सदस्यों पर हमला हुआ। बताया जाता है कि चाकू मारने वाले शख्स का आतंकी संगठन अलकायदा से संबंध था और वह यमन का रहने वाला था। 33 साल के इमाम अल-मनसौरी ने 11 नवंबर को रियाद के किंग अब्दुल्ला पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थियेटर ग्रुप पर अटैक किया था। वह स्टेज पर चढ़ा और थियेटर ग्रुप के सदस्यों पर चाकू से वार कर दिया। हालांकि, अलकायदा ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेष अदालत ने मनसौर के खिलाफ आतंकवाद की धारा के तहत केस चलाया। ऐसा पाया गया कि वह यमन में अलकायदा के अपने नेता के इशारे पर ऐसा कर रहा था। आंतरिक मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि उसे गुरुवार को फांसी दे दी गई। दरअसल, देश में हाल ही में एंटरटेनमेंट अथॉरिटी स्थापित की गई है। सऊदी ने मनोरंजन जगत पर लंबे समय के प्रतिबंध को हटा दिया है। मनसौरी ने एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के विरोध में सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया था और उसके बाद ही उसने हमले की योजना बनाई थी। उल्लेखनीय है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने विजन2030 के तहत आधुनिक सुधार के कार्यक्रम का वादा किया था। यहां दशकों से सिनेमा और मिक्स्ड जेंटर कॉन्सर्ट पर प्रतिबंध लगा हुआ था जिसे हटा दिया गया है। इसके साथ ही महिलाओं को फुटबॉल मैच देखने की भी छूट है।


from UAE News in Hindi, यूएई समाचार, Latest UAE Hindi News, यूएई खबरें https://ift.tt/2yrJHHm
via

No comments:

SONI SERIES UPDATES

छत्तीसगढ़ टीम ने जीता 14 स्वर्ण पदक 5 रजत पदक कसया पदक 7 छत्तीसगढ़ टीम 2 विजेता रहा

My Ambikapur News 19 वी राष्टीय मतसोगी प्रतियोगिता चंडीगढ़ पंजाब में छत्तीसगढ़ राज्य टीम ने विजय प्राप्त दूसरे  स्थान पे छत्तीसगढ़ राज्य मतस...

SONI SERIES OF POPULAR POST IN ALL TIME